फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे किनारे खड़े टेंपो से टकराया ट्रक

Thu, 30 Jul 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। बाघनाथ क्रॉसिंग के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े टेंपो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा कि उस समय टेंपो में न तो चालक था और न ही कोई सवारी, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोरखपुर की ओर से कसया जा रहा ट्रक बाघनाथ क्रॉसिंग के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े टेंपो को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें