फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग युवक की तलाश में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया स्थित बांध पर कार्य कर रहा 20 वर्षीय एक मजदूर रविवार को अचानक गंडक नदी में गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। युवक के परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने युवक को खोजने के लिए गोताखोर बुलाया है साथ ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया में एपी बांध पर इस समय बोल्डर पिचिंग का काम चल रहा है। गांव का ही 20 वर्षीय दुर्गेश गुप्ता पुत्र बैजनाथ गुप्ता दिहाड़ी मजदूर के रूप में इस कार्य में लगा हुआ था। दोपहर बाद ढाई बजे के आसपास कार्य के दौरान उसका पैर लोहे की जाली में फंस गया और वह अपना संतुलन खोकर गंडक नदी में गिर गया। उसे नदी में गिरते देखकर साथी मजदूरों में अफरातफरी मच गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार, सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी, सिंचाई विभाग के एक्सईएन बीपी सिंह, एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां युवक नदी में गिरा है, वहां गहरा पानी होने के कारण उसकी तलाश में आ रही बाधा को देखते हुए एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से गोताखोर भेजे जाने की मांग की है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें