फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली का मुद्दा घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

Thu, 04 Apr 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूएनआईसी पडरौना में बैठक करते अटेवा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार को अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई। इसमें किसी राजनीतिक दल की तरफ से पुरानी पेंशन बहाली को चुनावी मुद्दा नहीं बनाए जानेे पर नाराजगी जताई। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को प्रमुख राजनीतिक दलों से चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री राजीव यादव ने कहा कि कर्मचारी कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर चुनावी मुद्दा बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन प्रमुख रानजीतिक दलों ने कर्मचारियों को निराश किया है और पुरानी पेंशन बहाली को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया।

इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। हालांकि कुछ क्षेत्रीय दलों ने इसे मुद्दा बना कर चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर कुछ उम्मीद जगाई है। बैठक में जिला संयोजक अजय कुमार, सुनील पाल, उपेंद्र कुशवाहा, पंकज यादव, विनोद कुमार, रमाकांत गुप्ता, रमेश कुमार, आलोक शुक्ल, विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव, आनंद शुक्ल, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें