फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 85 लीटर कच्ची शराब के साथ 12 लोग गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने कस्बे के पासी टोले में छापा मारकर 85 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने पांच क्विंटल लहन नष्ट की। इस कार्रवाई में 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पासी टोला में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर रविवार दोपहर एक बजे पटहेरवा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। कई घरों में कच्ची शराब बनती मिली। पांच क्विंटल लहन नष्ट करने के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अजय कुमार, एसआई सभाजीत सिंह, रमाकांत यादव, राघवेंद्र मिश्रा, विपिन मोर्या, राहुल कुमार गुप्ता, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें