फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में 12 घायल

Sat, 12 Jul 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। पडरौना कोतवाली और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खांव खड्डा गांव के पास हुई पहली दुर्घटना में दो बाइक सवारों में टक्कर हो गई। इसमें रामकोला निवासी श्याम बदन (18), फुलगेन (22), पडरौना निवासी महेश (25), अजय (30) और दीपक (19) घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बकुलहर से बलकुड़िया मार्ग पर ग्राम टेढ़ी के पास एक साइकिल सवार किशोर को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। इसमें बाइक सवार खेसिया निवासी सुकई (32) और विनोद (25) घायल हो गए। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इससे बाइक सवार कुरमौल निवासी रामजतन (42) और मठिया गांव निवासी शारदा (35) घायल हो गए। इसके अलावा रामकोला मार्ग पर विश्वकर्मा मंदिर के पास हुई, एक बाइक सवार ट्रेक्टर की चपेट में आ गए। इसमें बहोरा रामनगर निवासी संदीप (20) और पकहां गांव के कन्हैया (19) व राजू (32) घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं में घायल सभी लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें