फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद वितरण में मनमानी पर 24 दुकानदारों को नोटिस

Sat, 12 Jul 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने 24 खाद की दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया है। वहीं अभिलेख ठीक न रखने वाले दो दुकानों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में निरीक्षण के समय वृहस्पतिवार को 26 जांच पड़ताल की गई। स्टाक रजिस्टर में खाद की उपलब्धता के अलाव वितरण के बारे में जानकारी लिया गया। इसमें यूरिया के वितरण में लापरवाह दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। 24 दुकानदार ऐसे मिले जो एक किसानों को 10 बोरी से अधिक खाद वितरण किए है। इन्हें नोटिस देते हुए जवाब तलब किया गया है। वहीं दो दुकानों ने अभिलेखों की जांच की गई तो यहां स्टाक रजिस्टर में उपलब्धता दर्ज नहीं था। दुकानदारों को तीन दिन के अंदर जबाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को इस समय एक से दो बोरी यूरिया देने के लिए ही निर्देश दिए गए है। ऐसे में एक किसान को अगर 10 बोरी या इससे अधिक यूरिया दी जाएगी तो परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें