फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुही में 11 रणबांकुरों ने दी थी शहादत

Fri, 15 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। शहीद स्मारक अगस्त क्रांति का गवाह है। 11 रणबांकुरों के लहू से धरती लाल हुई थी। इनकी शहादत को सलाम करने पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू आये थे और उनकी शहादत को सलाम कर शहीद स्मारक की आधारशिला रखी थी। साथ ही उन्होंने लोकमान्य इंटर कालेज के विजिटर बुक पर हस्ताक्षर किये थे। यह शहीद स्मारक आज भी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
विज्ञापन

9 अगस्त 1942 को जब महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का शंखनाद किया था तो उस समय तमकुहीरोड, गोरखपुर जिला और पड़रौना तहसील का हिस्सा हुआ करता था। आजादी के दीवानों ने आंदोलन का सक्रिय हिस्सा बन कर रेलवे लाइनों को उजाड़ दिया और टेलिफोन के तारों को काट कर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहरा दिया था। जिससे नाराज अंग्रेजों ने आस पास के कई गांवों मे आग लगा दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें