एसआई दिग्विजय सिंह तरयासुजान थाने से कुशीनगर चौकी प्रभारी, एसआई शनि कुमार जादला सेवरही थाने से कसया हाइवे चौकी प्रभारी और एसआई राकेश यादव कसया थाने से पटहेरवा थाने की फाजिलनगर के चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
कुशीनगर में एसपी ने रविवार की रात अहिरौली बाजार थाने के एसओ सहित 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इनमें कई उपनिरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर पंकज कुमार को पीआरओ एवं अपराध शाखा से अहिरौली बाजार थाने का एसओ बनाया गया है। जबकि अहिरौली बाजार थाने के एसओ रहे एसआई विवेकानंद यादव को जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय को सर्विलांस सेल से आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया गया है। महिला इंस्पेक्टर सुमन सिंह पुलिस लाइंस से जन शिकायत फीडबैक सेल व परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि एसआई राघवेंद्र नेबुआ नौरंगिया थाने से उनके पीआरओ बनाए गए हैं। एसआई अवनीश कुमार सिंह खड्डा थाने से तरयासुजान थाने की बहादुरपुर चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। एसआई निरंजन कुमार राय विशुनपुरा थाने से तरयासुजान थाने की तिनफेड़िया पुलिस चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं।
एसआई रामसहाय यादव बरवापट्टी थाने से तरयासुजान थाने की तमकुहीराज चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। इसी तरह एसआई दिग्विजय सिंह तरयासुजान थाने से कुशीनगर चौकी प्रभारी, एसआई शनि कुमार जादला सेवरही थाने से कसया हाइवे चौकी प्रभारी और एसआई राकेश यादव कसया थाने से पटहेरवा थाने की फाजिलनगर के चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।