फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में 11 विवाहित जोड़े बने जीवन साथी

Sat, 27 Apr 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तुर्कपट्टी के सूर्यमंदिर परिसर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में मंचासीन वर-वधु।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। केडी शाही जन जागृति संस्थान की तरफ से सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में शुक्रवार की शाम 11 युगल विवाह बंधन बंधकर एक दूसरे के जीवन साथी बने। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद गृहस्थ जीवन की कामना की। अंत में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम आयोजन स्थल पर बर पक्ष की तरफ से पहुंची बारात का संस्थान के प्रबंधक सुधीर शाही, संरक्षक अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीबी सिंह और शैलेंद्र दत्त शुक्ला ने स्वागत किया। इसके बाद वर को विवाह मंडप ले जाया गया, वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद वर-बधुओं को वस्त्र, आभूषण, घड़ी और गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। आयोजक सुधीर कुमार शाही ने कहा कि संस्थान बीते दो दशक से सामूहिक विवाह का आयोजन करता आ रहा है। अब तक 636 निर्धन कन्याओं का सामूहिक पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया जा चुका है। समाजसेवी अजय गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्य करने के लिए समाज के सकारात्मक सोच वाले लोगों के प्रोत्साहन से मनोबल बढ़ता है। शैलेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि समाज में बढ़ती आर्थिक विषमता को दूर करने का यह बहुत ही सशक्त व अच्छा कार्यक्रम है। कार्यक्रम के दौरान मानवेंद्र तिवारी और भजन गायक अनीस सोनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान जगदंबा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अजय सर्राफ, राधारमण गाडिया, अमरेंद्र पांडेय, सीएस सिंह, मानस राय, डॉ. उमाकांत राय, बृजेश मणि, बेचू सेठ, मुन्ना शाही, पुरषोत्तम वर्मा, शैलेंद्र तिवारी, व्यास राय, रामप्रवेश यादव, उदयभान सिंह, नंदलाल सिंह, नवीन शाही, वीरेंद्र शाही, अमित राय, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



0 एक दूजे के हुए
ओमप्रकाश संग अनीता, केश्वर खरवार संग पिंकी खरवार, गोरख प्रसाद संग नेहा, द्वारिका प्रसाद संग मीरा, बिट्टू यादव संग नीशू यादव, अमिरका गोंड़ संग सुमन गोंड़, अर्जुन संग आशा प्रसाद, राजन भारती संग सोनी, मनीष संग पूजा गौतम, मुन्ना मद्धेशिया संग पार्वती, सोनू मद्धेशिया संग किरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें