फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध पर दबाव बना रहा है गंडक 16-57-39

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्चार्ज में लगातार कमी के बावजूद कटान तेज
विज्ञापन

फोटो के साथ
तमकुहीरोड। गंडक नदी में बाल्मीकिनगर बैराज से डिस्चार्ज में लगातार कमी के बावजूद कटान तेज होती जा रही है। गंडक ने मंगलवार को अहिरौलीदान में एपी बांध पर अपना दबाव बनाना शुरू कर दिया। नदी करीब 35 से 40 मीटर की लंबाई में बांध के स्लोप में घुस चुकी है। मुख्य बांध पर नदी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाढ़खंड भी चौकन्ना हो गया है और बोल्डर के साथ जीओ बैग से बांध के स्लोप को क्षतिग्रस्त होने से बचाने में जुटा हुआ है। लोगों का कहना है कि अभी डिस्चार्ज में कमी के चलते खतरा कम है।
विज्ञापन

अहिरौलीदान में जिस एपी बांध की सुरक्षा के मद्देनजर बाढ़खंड पांच अगस्त से गंडक नदी की कटान को रोकने के लिए दिन रात एक किए हुए था, बावजूद इसके अब यह नदी बचाव कार्य के प्रयासों पर पानी फेरते हुए एपी बांध के करीब पहुंचकर बांध के स्लोप को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दी है। वैसे गंडक नदी में बाल्मीकिनगर बैराज से होने वाले पानी के डिस्चार्ज पर नजर डाले तो पिछले गुरुवार को डिस्चार्ज 1.66 लाख क्यूसेक था। उसके बाद शुक्रवार को यह डिस्चार्ज 1.16 लाख क्यूसेक, शनिवार को 1.11 लाख क्यूसेक, रविवार को 1.06 लाख क्यूसेक और सोमवार को 99 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है। गांव के सुजीत यादव, मजिस्टर पासवान, मंगल शर्मा, रविंद्र सिंह, सूर्यदेव, रामचंद्र ने बताया कि अभी डिस्चार्ज कम है तो खतरा भी कम है, लेकिन अगर डिस्चार्ज बढ़ा तो एपी बांध के साथ बांध के दूसरी तरफ के गांवों पर भी खतरा बढ़ सकता है। एक्सईएन भरतराम ने बताया कि बांध बचाव कार्य की लगातार मॉनीटिरिंग की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, अभी कहीं कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें