अब जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा इंसेफेलाइटिस के मरीजों को
15.73 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा निर्माण
फोटो है।
गिरिजाशंकर सिंह
कप्तानगंज। क्षेत्र के इंसेफेलाइटिस प्रभावित मासूमों को इलाज के लिए अब जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इनका प्राथमिक उपचार अब कप्तानगंज सीएचसी में ही कराया जा सकेगा। इसके लिए सीएचसी परिसर में 15.73 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा पीआसीइयू भवन का निर्माण अब अंतिम चरण में है। उपकरण प्राप्त हो चुके हैं। अगले माह से इसका संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है।
कप्तानगंज क्षेत्र भी इंसेफेलाइटिस प्रभावित कई गांव हैं। इनमें खोटही ग्राम पंचायत प्रमुख हैं। इस क्षेत्र में वर्ष 2016-17 में इंसेफेलाइटिस प्रभावित 15 बच्चे आए, जिनमें छह की मौत हो गई। वहीं वर्ष 2017-18 में 16 मरीज आए, जिसमें छह की मौत हो गई। इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ ने वर्ष 2017 में पत्र के माध्यम से शासन को अवगत कराया था। इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य महकमे ने कप्तानगंज सीएचसी में इस वर्ष जून माह के अंतिम सप्ताह से आईसीयू भवन बनवा रहा है, जिसकी लागत 15.73 लाख रुपये है। एक सप्ताह में इसके हैंडओवर हो जाने की उम्मीद है। इसका निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ के सहायक अभियंता धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि भवन की रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। अगले सप्ताह में सीएससी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। कप्तानगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. रुपेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि कार्यदायी संस्था जैसे ही भवन तैयार करके हैंडओवर कर देगी, उसके बाद उपकरण लगाकर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।