फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से खरीदे दस लाख रुपये के सामान बरामद

Fri, 27 Jul 2018 12:06 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त प्रयास से एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है, जो फर्जी आईडी प्रूफ के सहारे ऑनलाइन शापिंग करता था। इस गिरोह के पास से करीब 10 लाख रुपये के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि एएसपी गौरव वंशवाल और सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह की देख रेख में पडरौना कोतवाली की पुलिस एवं स्वॉट टीम ने बृहस्पतिवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनका नाम शिवनाथ गुप्ता उर्फ अलक कुमार व अभिनव गुप्ता निवासी अमरवा खुर्द थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, नुरैन उर्फ पालेखा निवासी महुअवा थाना पटहेरवा और अरुण जायसवाल निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा है। इनके खिलाफ पडरौना कोतवाली में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है।
एसपी ने बताया कि ये व्यक्ति एटीएम बूथ पर जाकर सीधे-साधे व्यक्तियों से पहचान बनाते थे। उनके साथ लाइन में खड़े होकर एटीएम कार्ड तथा पिन नंबर याद करके व चुराए हुए आधार कार्ड से फर्जी आईडी बनाकर टिकटों की बुकिंग करते थे। उनके खाते से फर्जी आईडी बनाकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कर लेते थे। इतना ही नहीं भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी लोगों को भरोसे में लेकर एटीएम बदल लेते थे और दूसरे खाते में रुपये ट्रांसफर कर लेते थे। खरीदारी फर्जी आईडी से करते थे। इनके पास बरामद सामानों में 14 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 29 आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, तीन डीएल, एक ग्रीन कार्ड, एक बिग बाजार कार्ड, तीन स्प्रीट एसी सेट, तीन बैट्री टुवुलर, 13 लेडीस सूट व साड़ी, 15 बच्चों के कपड़े, आठ सीसीटीवी कैमरे, 41 एलईडी लाइट, एक इंवर्टर और चार पहिया वाहन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में कोतवाल विजयराज सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी विकास यादव, एसआई यशवंत सिंह, आलोक यादव, सर्विलांस टीम के सुशील सिंह, मुबारक अली, चंद्रभान वर्मा, अशोक सिंह, शिवानंद सिंह, अनिल यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें