फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के लिए 20 संविदा चालक होंगे भर्ती

विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम की बस - फोटो : UPSRTC
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। रोडवेज के पडरौना डिपो में बस चालकों के 20 पदों पर सीधी भर्ती होगी। संविदा के आधार पर चालकों की नियुक्ति के लिए 26 फरवरी सोमवार को प्रथम ट्रायल होगा। यहां चयनित चालकों को कानपुर में दूसरे ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। दूसरे ट्रायल में सफल आवेदकों को संविदा पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए रोडवेज की तरफ से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।
आठ वर्ष पहले डिपो बने पडरौना में बस चालकों का 20 पद रिक्त है। इन पदों पर सीधी भर्ती का आदेश है। इसके लिए रोडवेज ने दो वर्ष पुराने हैवी लाइसेंस धारकों को अवसर देने का निर्णय लिया है। न्यूनतम आठवीं पास योग्यता वाले इन बस चालकों को यह नियुक्ति संविदा के आधार पर मिलनी है। पडरौना डिपो के अफसरों के अनुसार बस चालकों की भर्ती के लिए 26 फरवरी को डिपो परिसर में ट्रायल कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवेदकों को वहीं फार्म भरने के बाद ट्रायल में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। ट्रायल में सफल आवेदकों को अंतिम चयन से पूर्व कानपुर डिपो में ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। वहां सफल रहने वाले आवेदकों को नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुहेल अहमद ने बताया कि संविदा बस चालक पद पर नियुक्ति के लिए 23 वर्ष से अधिक उम्र वाले आठवीं पास चालकों को अवसर दिया जाएगा। 26 फरवरी को प्रात: 10 बजे से डिपो परिसर में ट्रायल होगा। इच्छुक चालक अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ सीधे ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें