फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय उड़ान से रोजगार को लगेंगे पंख

विज्ञापन
Airport
विज्ञापन

विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। 199 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कुशीनगर के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। इससे कुशीनगर की तस्वीर विश्व स्तर पर तेजी से उभरेगी और पर्यटन विकास में वृद्धि भी होगी। इसका असर विदेशी और भारतीय सैलानियों की संख्या को भी प्रभावित करेगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पर्यटकों की संख्या में तीन से चार गुना वृद्घि होगी। साथ ही राजस्व और टैक्स में भी इजाफा होगा।
इन देशों के आते हैं पर्यटक : कुशीनगर में प्रमुख रूप से श्रीलंका, वर्मा, नेपाल, चीन, जापान, वियतनाम, कोरिया, थाईलैंड, ताईवान, इंडोनेशिया, सिंगापुर के विदेशी पर्यटक काफी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन

इन प्रांतों के आते हैं घरेलू सैलानी: कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों के अलावा लाखों की तादाद में देश के कई प्रांतों से भी सैलानी आते हैं। उनमें बिहार, पंश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हिमाचल, अरुणांचल प्रदेश, आसाम और त्रिपुरा के सैलानी शामिल हैं।
विज्ञापन

पर्यटन सूचना अधिकारी ने कहा: कुशीनगर में संचालित पर्यटन कार्यालय में तैनात सूचना अधिकारी प्राण रंजन ने बताया कि वर्ष 2017-18 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 76221 के करीब रही है। वहीं घरेलू अर्थात भारतीय सैलानियों की 861760 के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें