समउर बाजार। क्षेत्र के इंडियन आईडियल स्कूल समउर बाजार से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर नायब तहसीलदार कुंन्दन वर्मा ने रवाना किया। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की बात कही गई।
बुधवार की सुबह तमकुहीराज के नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा की मौजूदगी में निकली जागरूकता रैली बिहार खुर्द, समउर बाजार, हरिजन बस्ती, मंगुरी पट्टी आदि गांवों में पहुंची और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। इस दौरान स्कूल के डॉयरेक्टर अभय कुमार मिश्र, चौकी इंचार्ज राहुल सिंह, एसआई महेश मिश्रा, कांस्टेबल उमाशंकर यादव, नन्हे पांडेय, महेश खरवार, कन्हैया मिश्रा, हेड़ कांस्टेबल सुहैब अली, शैलेश चौहान, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।