फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मास्टर ट्रेनर्स ने की मानदेय की मांग

Thu, 23 May 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर काॅलेज में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों ने बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी (निर्वाचन) को दिया। इसमें ट्रेनरों ने प्रशिक्षण का मानदेय दिलाने की मांग की। प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जिले के सभी मास्टर ट्रेनर 14 दिनों से प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रशिक्षण का अलग से मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जबकि निर्वाचन कार्य में लगे अन्य सभी कार्मिकों को मानदेय की निर्धारित व्यवस्था है। उनकी अगुवाई में मास्टर ट्रेनरों ने अन्य कार्मिकों की तरफ से मानदेय दिलाने की मांग को लेकर सहायक कार्मिक अधिकारी (निर्वाचन) जगदीश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानचार्य अरविंद सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, नवनाथ दूबे, कपिलदेव राय, डॉ. अखिलेश सिंह, दिवाकर राव, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें