फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 100 गांवों को पांच दिन बाद भी बिजली का इंतजार

Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में चक्रवात के बाद ध्वस्त हुई बिजली सप्लाई मंगलवार को पांचवें दिन भी जिले के कुछ हिस्सों में बहाल नहीं हो सकी थी। काफी मशक्कत के बाद पडरौना उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में सप्लाई पूरी तरह बहाल होने का दावा किया जा रहा है लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या अब भी बनी हुई है। वहीं रविंद्र नगर उपकेंद्र से जुड़े 75 फीसदी क्षेत्र में सप्लाई चालू कर दी गई है लेकिन 100 से अधिक गांवों में सप्लाई अभी पांचवें दिन भी बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं छितौनी में 33 केवी की सप्लाई तो बहाल कर दी गई है कि लेकिन समाचार लिखे जाने तक छितौनी कस्बे की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

तूफान आने के बाद पांचवें दिन मंगलवार तक रविंद्र नगर उपकेंद्र से जुड़े 75 फीसदी क्षेत्रों में सप्लाई बहाल हो गई थी, जबकि 25 फीसदी हिस्सों में बिजली नहीं पहुंची थी। इसके भटवलिया फीडर के 25 फीसदी हिस्से में ही पांचवें दिन तक सप्लाई बहाल हो सकी थी, 75 फीसदी क्षेत्र में 97 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हुई थी। वहीं पडरौना छावनी में 97 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। इस संबंध में जेई पिंटू बिंद से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
वहीं, काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को सुबह 8:20 बजे 88 घंटे बाद छितौनी की 33 केवी मेन लाइन की सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन उपकेंद्र के अंतर्गत आते गांवों में मरम्मत का कार्य अभी अधूरा होने के कारण पूरी तरह से सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े पचास फीसदी गांवों में ही सप्लाई बहाल हो सकी थी।
विज्ञापन

जबकि पचास फीसदी गांवों की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं कस्बे में कई जगह तारों के उलझे होने के कारण मरम्मत कार्य चल रहा था और समाचार लिखे जाने तक 97 घंटे बाद भी छितौनी कस्बे की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। इस संबंध में जेई अनिल ने बताया कि मेन लाइन सप्लाई सुबह 8:20 बजे चालू हो गई थी। आधे गांवों में सप्लाई शुरू कर दी गई है। कस्बे में कुछ मरम्मत का काम रह गया था, उसे पूरा कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें