फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कतार में इंतजार में थेे 100 लोग सिर्फ 50 को मिला सिलिंडर

Wed, 01 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के छावनी मोहले में होम डीलेवरी करते  गैस की गाड़ी ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों के 97 गैस एजेंसियों पर अब भी रसोई गैस की किल्लत कम नहीं हुई है,जबकि प्रशासन अब गैस किल्लत को लेकर होम डिलीवरी करने के लिए फरमान जारी कर दिया है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को एजेंसी व गोदाम पर चक्कर लगाने का सिलसिला नहीं थमा हुआ है।
विज्ञापन

इसकी वजह चाहे जो हो,जैसे ई-केवाईसी,बुकिंग व ओटीपी सहित डीएसी कोड का हो। उपभोक्ता मजबूर होकर गैस एजेंसियों का एक-एक सिलिंडर के लिए एक दिन पहले ही पहुंचकर लाइन में लग जा रहे हैं,ताकि गैस की गाड़ी पहुंचेगी तो उन्हें पहले गैस सिलिंडर मिल जाएगा। वहीं, इस हालात करीब एक महीने पूरे हो चुके हैं,लेकिन कोई खास राहत अब भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है।
मंगलवार को पटहेरिया में उमापति इंडेन गैस सर्विस की गाड़ी 50 गैस सिलिंडर लेकर पहुंची लेकिन मौके पर 100 उपभोक्ता इंतजार कर रहे थे। बीते एक सप्ताह से यहां उपभोक्ताओं के पहुंचकर इंतजार करने का सिलसिला जारी था। गाड़ी पर सिर्फ 50 सिलिंडर देखकर उपभोक्ताओं में गैस लेने के लिए होड़ मच गई। हरेंद्र तिवारी,ब्रजेश राव,राजकुमार गुप्ता, अली उल्लाह खान,कन्हैया लाल,ईनूस खान ,संतोष गुप्ता ने बताया कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं से काफी कम थी, इसलिए उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें