फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 10 क्विंटल लाहन व 40 लीटर अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा पुलिस ने नगर पंचायत के पासी टोला में छापेमारी कर 10 क्विंटल लाहन तथा 40 लीटर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार के सिंह नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ शनिवार की रात नगर पंचायत के पासी टोला के कृषि गोदाम के पास छापेमारी कर विभिन्न घरों से दस क्विंटल लाहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान दो गैलनों में 40 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में संदीप प्रसाद पुत्र राजमंगल, गंगासागर ठाकुर पुत्र भोग ठाकुर सभी निवासी फाजिलनगर तथा रवींद्र पुत्र नंदलाल, लालबाबू पुत्र छबीला निवासी धनौजी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य विधिक कार्रवाई किया जा रही है। इस छापेमारी में थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी के साथ एसआई विशाल कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, अरविंद यादव, रितेश कुमार राय, मुलायम यादव आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें