फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन के हाॅर्न से भयभीत होकर साइकिल सवार गिरा, घायल

Mon, 23 Dec 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी अजय प्रसाद (40) साइकिल से अपने बहन के घर करमैनी जा रहा था। वह रास्ता भटक गया और किसी तरह मोगलपुरा चौराहे पर पहुंच गया। वहां के लोगों से करमैनी का पता पूछा तो लोगों ने बताया कि करमैनी पीछे है। इस पर वह फिर दुकान से मिठाई लेकर अपने बहन के घर करमैनी जाने लगा। अभी कुछ ही दूरी पर गया था कि पटहेरीया-तुर्कपट्टी मार्ग पर पटहेरवा की तरफ से तेज गति से आ रहे वाहन ने हाॅर्न बजाया, जिससे वह घबरा गया और साइकिल सहित सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। मौजूद ग्रामीणों व दुकानदारों ने एंबुलेंस बुलाया और उसे सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें