फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस गांवों में 1,500 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
दस गांवों में 1,500 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। तरयासुजान और सेवरही क्षेत्र में 1,500 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के 10 गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सेवरही विकासखंड के लोकमान्य इंटर कॉलेज सेवरही, बेदुपार इंटर कॉलेज बेदुपार, सरया खुर्द, खुदरा, विरवट कोंन्हवलिया, बाकखास, गाजीपुर, पिपरा मुस्तकिल, अगरवा, घघवा जगदीश, बसडीला बुजुर्ग सहित दस गांवाें में कोविड टीकाकरण के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 15 वर्ष से 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले डेढ़ हजार लोगों को टीका लगाया गया। तरयासुजान पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के प्रयास जारी है। इस दौरान सेवरही सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल, नरेंद्र कुमार, अविनाश गुप्ता, राजीव कुमार, सौरभ मिश्र, सोनू कुमार, रामआसरे, सुबाष चंद्र, प्रमोद श्रीवास्तव, बलविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें