फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT अपडेट: 3 परसेंटाइल को कर दिया 93

Fri, 05 Jul 2013 01:41 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएम व टॉप बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में जिन 80 अभ्यर्थियों के परसेंटाइल बढ़ाए, उनमें 30 यूपी के हैं। इनमें भी तीन लखनऊ के हैं।
विज्ञापन


परसेंटाइल में खेल करने वाले बेखौफ थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन अभ्यर्थियों का परसेंटाइल मात्र तीन था, उसे बढ़ाकर 93 कर दिया।

सामने आ गया शजाउल
यह खुलासा गुरुवार को लखनऊ पहुंची कोझिकोड पुलिस ने किया। पुलिस टीम के पहुंचने के साथ दो दिन से लापता चल रहा वेब वेवर्स का संचालक शजाउल हसन भी सामने आ गया।

पढ़ें: CAT अपडेट: सबकी नींद उड़ा फरार हो गए ये दो 'रैट'

उससे करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जाने दिया। उसने भरोसा दिया है कि वह जांच में पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन


एसएसपी से की मुलाकात
कोझिकोड पुलिस ने गुरुवार को लखनऊ पहुंचते ही सबसे पहले एसएसपी जे रविंदर गौड़ से मुलाकात की। कोझिकोड पुलिस के अधिकारी सीजू ने बताया कि उनके पास कई जानकारियां हैं, जिनसे मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है।

पढ़ें: 'कैट में बढ़वाने हैं नंबर तो करें मिस्ड कॉल'
पढ़ें पूरा मामला: कैट में सेंध, बढ़ा दिए 80 स्टूडेंट्स के परसेंटाइल
यह भी पढ़ें: CAT गड़बड़ी: कोझिकोड की पुलिस आज लखनऊ में
लखनऊ से जड़े तार:CAT गड़बड़ी: यह जालसाज तो राजधानी का ही निकला

मिलने पहुंचा शजाउल
कोझिकोड और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने अमीनाबाद इंटर कॉलेज में संविदा पर कम्प्यूटर शिक्षक और वेब वेवर्स के संचालक शजाउल हसन से अमीनाबाद थाने में पूछताछ की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें