फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल फ्रॉड, आजम दंगे के दोषी'

Fri, 20 Dec 2013 01:19 PM IST
अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगे के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


सपा सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को 20 हजार रुपये देने का विरोध नहीं है लेकिन हिंदू समुदाय की लड़कियों का क्या दोष है कि उन्हें इससे वंचित किया जा रहा है?

उन्होंने केजरीवाल को फ्रॉड बताते हुए कहा कि वह अन्ना हजारे के दम पर नेता बने और उन्हें ही धोखा दिया।

पढ़ें, तोगड़िया ने की केंद्र सरकार की तारीफ

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा मत, मजहब, संप्रदाय का भेद किए बिना सबको न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। वोटों की खातिर तुष्टीकरण की राजनीति कतई स्वीकार नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा कहती है कि ‘मोदी तेरा खौफ सताए, हमें नींद न आए, सपने में भी जेल नजर आए।’ मोदी (एमओडीआई) का मतलब मैन आफ डिटरमिनेशन एंड इंस्पायरेशन है। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि मंदिर राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक मुद्दा है।

पढ़ें, बदतमीज अमेरिकाः इन 9 मशहूर हस्तियों की भी ली जामा-तलाशी

आम आदमी पार्टी को पानी का बुलबुला बताते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार नहीं बनाते तो यह वहां की जनता के साथ धोखा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें