कोखराज के बम्हरौली गांव के पास रविवार सुबह डीएफसी लाइन पर ईयरफोन लगाकर बैठा शनि कुमार सरोज (18) मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ईयरफोन लगाने की वजह से युवक ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका था।
चाचा किशन लाल ने बताया गया कि शनि कुमार सरोज पुणे में रहकर काम करता था और रक्षाबंधन पर घर आया था। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से करीब 100 मीटर दूर डीएफसी लाइन पर बैठा था।
इसी दौरान प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी वहां पहुंच गई। कान में ईयरफोन लगा होने के कारण युवक को ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
पिता कमलेश सरोज गांव में मजदूरी करते हैं। बड़ा भाई आनंद सरोज (20) पुणे में काम करता है, जबकि छोटा भाई सीओ (16) गांव में रहता है।सूचना पर शहजादपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।