फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोधौर गांव के समीप रविवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ चायल शिवांक सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

लोधौर गांव निवासी पूर्व प्रधान राज सिंह के मुताबिक उनका भतीजा सुभाष सिंह (25) पुत्र धारा सिंह रविवार को बाइक से नेवादा बाजार गया था। रात करीब आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। फरीदपुर गांव निवासी लल्लू मास्टर के नलकूप के समीप नहर पर पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हत्या का आरोप लगाकर सीसीटीवी जांच की मांग
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो सुभाष का शव सड़क पर पड़ा था। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि रंजिश के चलते सुभाष की हत्या कर शव सड़क पर छोड़कर हादसे का रूप दिया गया। परिजनों ने घटनास्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें