कड़ा अपनी ही शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 7 जून को युवक की शादी होने वाली थी घटना से पूरे घर में मातम छा गया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ताज मल्लाहन ग्राम सभा के मजरा भागू के पुरवा निवासी अनिल कुमार (23) पुत्र रामलाल शुक्रवार देर शाम अपनी शादी का कार्ड बांटने अपनी बुआ के घर अंधाय जा रहा था।
शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही उसकी बाइक मंझनपुर थाना क्षेत्र के टिकरी टेवा गांव के पास पहुंची तो मार्ग पर सड़क व पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। वह जनरेटर की लाइट को कार की लाइट समझ तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। जिससे वह सीधे निर्माणाधीन पुल के नीचे सरिया के जाल के ऊपर गिर गया। उसके सिर व सीने में सरिया घुस गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई।
सात जून को जानी थी अनिल की बारात, मौत से शादी वाले दो घरों में छाया मातम.
सुनील मुंबई में रहकर काम करता था। इसी बीच उसके पिता ने उसकी शादी सैनी थाना के परास गांव में तय कर दी। पांच दिन पहले ही सुनील मुंबई से अपने घर आया था और कल शाम वह अपनी शादी का कार्ड बांटने अपनी बुआ के यहां जा रहा था और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से शादी वाले दो घरों में मातम छा गया है। सुनील के माता-पिता व भाई बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।