फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छह माह के भीतर सभी उपभोक्ताओं के घर जरूर लगवाएं स्मार्ट मीटर

Sat, 24 May 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर का निरीक्षण करते डाॅयरेक्टर पूर्वांचल कामर्सियल शशांक सिंह। स्रोत: विभ
विज्ञापन
निदेशक वाणिज्य विद्युत वितरण पूर्वांचल शशांक सिंह ने छह माह के भीतर जिले के सभी उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगवाने का निर्देश दिया। उपभोक्ताओं को नियमित विद्युत आपूर्ति और बिल मुहैया कराने के साथ ही शत-प्रतिशत बिल वसूलने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

निदेशक वाणिज्य शुक्रवार को कौशाम्बी दौरे पर आए थे। यहां अधीक्षण अभियंता कार्यालय में जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डायरेक्टर का सर्वाधिक जोर बकाया बिल वसूली पर था। बताया कि जिले को इस साल 257 करोड़ रुपये बकाया वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष दो माह में जनपद में मात्र 60 फीसदी के करीब ही राजस्व वसूला है।
उन्होंने तय बकाया से अधिक होने पर फौरन कनेक्शन काटने के लिए कहा। गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के बाद निदेशक ने विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर और वर्कशॉप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपकेंद्र के सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। वर्कशॉप में ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत की स्थिति जानी। फुंकने पर तय समय के भीतर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए निर्देशित किया।
इस मौके पर मुख्य अभियंता वाराणसी अनिल जायसवाल, प्रयागराज के चीफ इंजीनियर अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता कौशाम्बी श्याम नारायण, एक्सईन मंझनपुर रामकुमार कुशवाहा, एक्सईएन चायल राम हरि, अवर अभियंता मंझनपुर चंद्रिका प्रसाद समेत सभी उपखंडों के एसडीओ, उपकेंद्रों के जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें