फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : युवक ने लाठी से पीट पीट कर बुजुर्ग की कर दी हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 23 Aug 2024 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

एयरपोर्ट कोतवाली के बिसौना गांव निवासी राम कैलाश निषाद (60) पुत्र स्व. शिवलाल पिछले करीब 30 वर्षों से परिवार समेत अपने ससुराल पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ में ससुर महादेव घर पर रहते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह घर के बाहर बैठे थे।
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर लाठी से पीट पीट कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। चीख पुकार सुन लोगों के ललकारने पर हमलावर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट कोतवाली के बिसौना गांव निवासी राम कैलाश निषाद (60) पुत्र स्व. शिवलाल पिछले करीब 30 वर्षों से परिवार समेत अपने ससुराल पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ में ससुर महादेव घर पर रहते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह घर के बाहर बैठे थे। इसीबीच गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगा। राम कैलास के विरोध करने पर उसने लाठी से पीट पीट कर उनकी हत्या कर दिया।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के ललकाराने पर हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी अलका देवी से तहरीर लेकर आरोपी युवक आकाश पुत्र मलखान की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी आकाश के बड़े भाई पर्वत की राम कैलास बेटों ने की थी हत्या

आरोपी आकाश का बड़ा भाई पर्वत (20) नौ अगस्त 2023 को इलाके के  नसीरपुर गांव में किसान के खेत मजदूरी पर केला काटने जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में राम कैलाश के बेटे खुन्नू निषाद और अजय उर्फ बग्गा समेत एक अज्ञात रिश्तेदार के साथ मिलकर पर्वत को पीट कर मरणासन्न कर दिया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान 14 अगस्त को मौत हो गई थी। इसी लिए आकाश रंजिश रखता था। आरोप है कि उसने शुक्रवार शाम राम कैलास की लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें