फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में नीम के पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के खेलगांव के पास रविवार सुबह एक मजदूर का शव जंगल में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मजदूर तीन दिन पहले घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। उसने खुदकुशी की अथवा उसकी हत्या कर लाश पेड़ से लटकाई गई? फिलहाल साफ नहीं हो सका है। परिजन भी साफतौर पर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पहुंची कौशाम्बी जिले के पिपरी व प्रयागराज जनपद के धूमनगंज कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। बाद में धूमनगंज पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के शेरपुर निवासी दरबारी लाल के चार बेटों में सबसे बड़ा बच्छराज उर्फ कल्लू (28) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। परिवार वालों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान रहता था। शनिवार की सुबह वह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था।
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह बच्छराज का शव प्रयागराज के धूमनगंज की सीमा पर खेलगांव के पास जंगल में नीम के पेड़ से लटकता मिला। पेड़ से लटकते शव की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पिपरी और धूमनगंज कोतवाली पुलिस पहुंच गईं। घटनास्थल धूमनगंज थाना क्षेत्र होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी निर्जला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें