फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेले में खिलौना बेचने आए कारोबारी को पीट कर छीने रुपये, वीडियो वायरल

Tue, 12 Mar 2024 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में खिलौना बेचने आई महिलाओं को पीट कर छीने रुपये, वीडियो वायरल
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदर गांव में रविवार की शाम शिवरात्रि मेले में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली के मंंदर गांव में आयोजित शिवरात्रि मेले में खिलौना बेचने आए कारोबारियों को दबंगों ने बल्ली चोरी के आरोप में जमकर पीटा। कारोबारियों से रुपये भी छीन लिए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी स्थित एडीए कॉलोनी निवासी परदेशी गोस्वामी मेला में खिलौने की दुकान लगाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने परिजनों के साथ उन्होंने पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदर गांव में शिवरात्रि पर लगने वाले पांच दिनी मेले में खिलौने और घर गृहस्थी समान की दुकान लगाए थी। रविवार को मेला खत्म होने के बाद वह घर जाने के लिए समान को समेट रहे थे। आरोप है कि शाम को कमेटी और गांव के करीब छह लोग वहां पहुंचे और बल्ली चोरी का आरोप लगा कर गली-गलौज करने लगे। परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई। इतना ही नहीं बिक्री के 18 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पूरामुफ्ती कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें