फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो घरों और दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का समान पार

Tue, 12 Mar 2024 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों और दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का समान पार
विज्ञापन

- महेवाघाट कोतवाली के जमुनापुर में एक ही रात हुई घटनाएं
फोटो- 14
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली के जमुनापुर गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों और दो दुकानों को निशाना बनाया। यहां से नकदी जेवरात समेत चोर लाखों का माल समेट ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
जमुनापुर गांव निवासी घनश्याम रविवार को परिवार के साथ एक कमरे में सो रहा था। देर रात किसी समय पीछे की दीवार में सेंध काट कर अंदर घुसे चोर बाॅक्स में रखे 30 हजार रुपये नकदी और तीन लाख के गहना उठा ले गए। सुबह घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर खाली बाॅक्स पड़ा मिला है। चोरों ने रामरतन की आटा चक्की को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे गल्ले में रखे आठ हजार रुपये नकद उठा ले गए। राजेश निषाद के घर का ताला तोड़कर चोर 15 हजार रुपये नकदी और 50 हजार रुपये कीमत का समान उठा ले गए। गांव के भीमसेन की गुमटी चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


कंपोजिट विद्यालय बहुंगरी में ताला तोड़कर चोरी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के कंपोजिट विद्यालय मोहद्दीनपुर बहुंगरी में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों का सामान पार कर दिया। सुबह स्कूल खुलने पर कमरे का ताला टूटा हुआ देखकर अध्यापकों को चोरी की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापिका अंजू सिल्वा ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें