फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला की ईंट से सिर फोड़ कर हत्या

Wed, 26 Feb 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट के चिकवन का पूरा मजरा सैंता गांव में मंगलवार सुबह सिर पर ईंट से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह रास्ते की भूमि के विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका की बेटी की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




चिकवन का पूरा मजरा सैंता गांव की कैलशिया देवी (53) पत्नी स्व. रामदास का पड़ोसी अमन पटेल से रास्ते की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। कैलशिया की बेटी मंजीसा देवी का आरोप है कि 16 फरवरी की शाम भी विपक्षियों ने घर में घुसकर उसकी मां को पीटा था। मामले का मुकदमा दर्ज कराने पर गांव का राकेश चौधरी लगातार समझौते का दबाव बना रहा था।

आरोप है कि समझौते से इन्कार करने पर अमन ने हत्या कराने की धमकी दी थी। मंजीसा के मुताबिक मंगलवार की सुबह उसकी मां मवेशियों को चारा देने घर के बाहर निकलीं तभी विपक्षी राकेश चौधरी की साजिश के तहत अमन पटेल ने गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने मां कैलशिया के सिर पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ चायल सत्येंद्र प्रताप सिंह व संदीपनघाट थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
मौका मुआयना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष के घर वालों से बातचीत की। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें