मंझनपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय के आसपास दलालों की मंडली है। लोगों का कहना है कि विभाग में कोई भी कार्य करवाने के लिए अवैध रूप से मूल्य निर्धारित है। शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई जब सोशल मीडिया पर घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
एआरटीओ कार्यालय में कार्यरत बाबू का घूस लेते एक वीडियो शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक व्यक्ति बाबू को पर्स से पैसे निकाल कर देते हुए दिख रहा है। एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंझनपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय के आसपास दलालों की मंडली है। लोगों का कहना है कि विभाग में कोई भी कार्य करवाने के लिए अवैध रूप से मूल्य निर्धारित है। शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई जब सोशल मीडिया पर घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एआरटीओ कार्यालय में तैनात राजकुमार गौतम बाबू लाइसेंस नवीनीकरण के एवज में बिचौलिए के माध्यम से 50 रुपये का रिश्वत लेते दिख रहा है। आरोप है कि यह प्रक्रिया अरसे से चली आ रही है।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसका जवाब उन्हें शनिवार तक देना है। हालांकि, बाबू मौखिक तौर पर पुरानी वीडियो का हवाला दे रहा है। जांच कराकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।