फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। फतेहपुर जिले के हसनपुर कसार गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए एंबुलेंस से सीएचसी कड़ा लाया जा रहा था। रास्ते में अलीपुरजीता के समीप महिला को असहनीय पीड़ा हुई और उसने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। उसे सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया है। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

हसनपुर कसार गांव निवासी रावेंद्र सिंह की पत्नी पूनम देवी को मंगलवार भोर प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 102 एंबुलेंस को बुलाया। सास कमला देवी और ननद पूजा देवी पूनम देवी को एंबुलेंस में बैठाकर कड़ा सीएचसी के लिए निकल पड़ीं। वह अलीपुरजीता गांव के समीप ही पहुंची थीं कि पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर एंबुलेंस के ईएमटी रामकैलाश पाल ने चालक हरदीप सिंह को रुकने के लिए कहा। एंबुलेंस को सड़क किनारे रोक कर वाहन के अंदर ही आशा बहू ने प्रसव कराया। इसके बाद पूनम देवी और शिशु को कड़ा सीएचसी ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें