फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित बाइक से नीचे गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
अजुहा कस्बे में सड़क हादसे में मौत का ​शिकार हुई रामकली के गमजदा परिजन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के अजुहा कस्बे में बृहस्पतिवार को दामाद के साथ घर लौट रही महिला बाइक अनियंत्रित होने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन शुक्रवार दोपहर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा टांडा मोड़ के पास उस समय हुआ। कस्बे के वार्ड नंबर दो आंबेडकर नगर निवासी रामकली (55) पति बाबूलाल और बेटे शुभम और शिवम के साथ मुंबई में रहकर कपड़े सिलाई का कारखाना चलाती हैं। रामकली के भतीजे देवेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों रामकली अपनी बेटी प्रीति देवी के ससुराल घोसी का पुरवा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वह अपने दामाद राजकुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थी। जैसे ही बाइक सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा मोड़ के समीप पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठी रामकली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

रामकली के मौत की खबर से परिवार में रोना पिटना मच गया। भतीजे ने बताया कि रामकली के पति और बेटे इस समय मुंबई में हैं। अंतिम संस्कार के लिए उनका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें