फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी और युवती के अपहरण के दो मामलों में एफआईआर दर्ज

Sat, 02 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज और करारी थाना क्षेत्रों से लापता हुई दो अलग अलग किशोरियों के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में किशोरी के अपहरण का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में एक युवती के प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर चले जाने की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार ने तहरीर दी है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को 28 अप्रैल को मनोज कुमार नाम का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गई है। वहीं करारी थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल को एक युवती के घर से चले जाने का मामला सामने आया था। युवती की मां ने बताया कि क्षेत्र का संदीप उसकी बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें