कोतवाली के शेषा गांव में मंगलवार रात एक करंट की चपेट में आकर एक महिला की झुलस गई। गंभीर हालत में परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शेषा गांव की कमला देवी (41) मंगलवार रात करीब दस बजे खूंटी में टंगी बाल्टी उतारने गईं। खूंटी में बिजली का तार भी लपेटा हुआ था।
बाल्टी उतारते वक्त कमला देवी करंट की चपेट में आ गईं। करंट की चपेट में आकर वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। घटना देख परिवार के लोग आननफानन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। कमला देवी के पति राम अभिलाष यादव की 2011 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
उसने चार बच्चे प्रशांत, जागृति, विद्यासागर व आकृति हैं। कमला देवी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कलह से आजिज विवाहिता ने खाया जहर, गंभीर
कड़ाधाम कोतवाली के फरीदागंज का विक्रम सरोज किसानी करता है। बुधवार को घर के काम को लेकर विक्रम का पत्नी उर्मिला (21) से विवाद हो गया। विवाद में विक्रम ने पत्नी को जमकर फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर उर्मिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। आननफानन उर्मिला को इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।