फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर बेचने के नाम पर महिला से पांच लाख की ठगी, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में घर बेचने के नाम पर महिला से पांच लाख की ठगी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी दोनों पत्नियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सरायअकील थाना क्षेत्र के रसूलपुर शुकवारा गांव निवासी आराधना देवी पत्नी स्व. रामू कुशवाहा वर्तमान में अपने मायके कड़ा धाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 संत मलूकदास मोहल्ले में रहती हैं। आराधना देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई निजी मकान नहीं है। इसी दौरान दारानगर निवासी मोतीलाल ने उन्हें मकान बेचने का प्रस्ताव दिया।
सिराथू कस्बे में एक मकान दिखाने के बाद छह लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें पीड़िता ने पांच वर्ष पूर्व आरोपी को पांच लाख रुपये नकद दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि पांच साल बीत जाने के बाद भी आरोपी ने मकान की रजिस्ट्री नहीं की। रुपये मांगे तो आरोपी ने दो चेक दे दिए। बैंक में चेक लगाने पर वह बाउंस हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने दोबारा रुपये मांगे तो आरोपी और उसकी दोनों पत्नियों ने गालीगलौज की। 23 जनवरी को आरोपियों ने फर्जी मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कड़ा धाम थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दारानगर निवासी मोतीलाल और उसकी दोनों पत्नियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें