महेवाघाट थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया दिया। हमले में युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
टिकरा निवासी रवि यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन फरवरी की शाम साढ़े सात बजे वह घर पर था। इसी दौरान गांव के लाल बाबू निषाद, करन निषाद, लोटन निषाद व पवन निषाद कुल्हाड़ी व लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंचे और हमला कर दिया।
हमले में रवि चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।