फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : करारी में भेड़िये का आतंक, एक बच्चे सहित तीन लोगों पर किया हमला, वीडियो में दिखे तीन भेड़िये

Wed, 04 Sep 2024 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

नेवारी गांव के पास से ससुर खदेरी गुजरी है। नदी के किनारे काफी खंदक है। मंगलवार को शिवकरन की पत्नी तीन साल के बेटे प्रियांश को लेकर खेत गई थी। अचानक एक भेड़िया प्रियांश को दबोचकर भागने लगा। आसपास के खेत में काम कर रहे लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े।
विज्ञापन
भेड़िये के हमले में घायल रामदास। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी क्षेत्र के नेवारी गांव के ससुर खदेरी नदी के किनारे भेड़ियों की आमद से लोग काफी भयभीत हैं। मंगलवार को भेड़िये ने एक बच्चे समेत तीन लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया है। बुधवार को भी नदी के किनारे देखा गया।

विज्ञापन













नेवारी गांव के पास से ससुर खदेरी गुजरी है। नदी के किनारे काफी खंदक है। मंगलवार को शिवकरन की पत्नी तीन साल के बेटे प्रियांश को लेकर खेत गई थी। अचानक एक भेड़िया प्रियांश को दबोचकर भागने लगा। आसपास के खेत में काम कर रहे लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े। इसके बाद भेड़िया प्रियांश को छोड़कर भाग गया। इसी गांव के राम दास (35) नदी के किनारे बकरी चराने गया था। इस दौरान एक भेड़िया रामदास की बकरी लेकर भागने लगा। राम दास बकरी बचाने को दौड़ा तो भेड़िया ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मंझनपुर कोतवाली के खोजवापुर गांव के शिव बाबू (22) पुत्र गंगा दीन मंगलवार की शाम खेत से लौट रहा था। भेड़िया ने उस पर हमला कर दिया। शिवबाबू ने हो हल्ला किया तो खेत में काम कर रहे लोग दौड़े। तब जाकर उसकी जान बची। नेवारी गांव की केसपती ने बताया की बुधवार को वह खेत गई थी। उन्हें तीन भेड़िये एक नदी के कंदरा में दिखाई दिए। इसके बाद वह लोग घर भाग आईं। इसी तरह पंडीरी व भैला गांव के बीच जंगल में खेत में पानी लगाए कुछ लोगों ने भेड़िया को देखा। भेड़िये के डर से लोग काफी भयभीत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें