क्षेत्र के रक्सवारा गांव में दो दिन पूर्व ससुराल आए युवक के 40 हजार रुपये उसकी पत्नी ने हड़प लिए। यही नहीं, पति के साथ ससुराल जाने भी इन्कार कर दिया। दोनों दिन पूर्व साथ ही आए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरायअकिल के खोपा निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि रक्सवारा गांव में उसकी ससुराल है। 11 जनवरी को जमीन खरीदने के लिए वह 40 हजार रुपये लेकर पत्नी के साथ घर से निकला था। विक्रेता के नहीं मिलने पर पत्नी व रुपये लेकर ससुराल पहुंच गया। ससुराल में उसने पत्नी को रुपये रखने के लिए दे दिए।
आरोप है कि रविवार को जब उसने रुपयों की मांग की तो पत्नी ने रकम देने से इन्कार कर दिया। उसकी सास ने भी बेटी का ही पक्ष लिया और साथ जाने से मना कर दिया।
उलाहना देने गई युवती की मां से की बदसलूकी
क्षेत्र की एक किशोरी को बहला ले गए युवक के घर उलाहना देने गई मां को उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि 10 जनवरी की भोर उसकी 15 वर्षीय बेटी को सैंबसा गांव का पिंटू लोधी व पश्चिम शरीरा के मनकापुर निवासी श्रीकांत लोधी बहला ले गए।
रविवार सुबह किशोरी की मां उसे खोजते हुए युवक के घर पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान उसके परिजनों ने बदसलूकी और गालियां देते हुए भगा दिया। शिकायत पर पुलिस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।