कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के इकबाल नगर भीटी देहमाफी गांव में पत्नी के द्वारा पति की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुराने विवाद को लेकर पत्नी ने पति की लाठी डंडे से पिटाई कर रही है। पत्नी का आरोप है कि पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा है और उसको पैसे लाने के लिए कह रहा है। हाईवे के किनारे हुए इस वाकये का रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया और उसको वायरल कर रहे हैं।
बताया जाता है कि चरवा थाना क्षेत्र के नियामत का पुरा गांव निवासी लवकुश मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसकी शादी प्रयागराज के मंदर निवासी उषा देवी के साथ हुई है। विवाह के बाद भी दोनों में विवाद शुरू हो गया और दोनों अलग रहते हैं। रविवार को दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही विवाद बढ़ गया। पति ने जहां पत्नी पर फावड़े से हमला करने का प्रयास किया वहीं पत्नी ने भी लाठी डंडे से पति को पीट दिया।
सड़क के किनारे घटना होने से आने जाने वालों की भीड़ जमा हो गई। तमाम लोग लड़ाई झगड़े का वीडियो भी बनाने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पत्नी का आरोप है कि पति उसका सौदा कर रहा है। धोखे से उसे बेचने का प्रयास कर रहा है। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे और परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।