फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम जनता के कर्जदार, समय आ गया है ब्याज समेत कर्ज चुकाया जाए: केशव

विज्ञापन
We are indebted to the public, the time has come to repay the loan with interest: Keshav - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
तथागत बुद्ध की तपस्थली कौशाम्बी के कोसम इनाम में बृहस्पतिवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यमुना नदी पर बनाए जाने वाले पुल व जिले से प्रयागराज को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में कौशाम्बी को जिला तो बनाया गया लेकिन न तो खुद बसपा और न ही सपा सरकार ने तपस्थली को संवारने, संजोने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिले के लिए न तो नेता है और न ही डिप्टी सीएम। भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और कौशाम्बी का बेटा। जिले की जनता ने एक सांसद व तीन विधायक जिताकर सदन भेजा है। इसके लिए हम जनता के कर्जदार हैं। अब समय आ गया है कि यह कर्ज ब्याज समेत वापस किया जाए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कोसम इनाम में वृहद गोसंरक्षण केंद्र बनाए जाने की मांग की तो डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद जनता से पूछा। जनता ने वृहद गोसंरक्षण बनाने के लिए जवाब हां में आया तो डिप्टी सीएम ने डीएम को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले के विकास के लिए कई परियोजनाएं तैयार की गईं हैं। कौशाम्बी को विश्व के पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाएगा।
इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस मौके पर सदर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, विकास उर्फ पिंटू द्विवेदी, अकबर सिंह, नीतू चौबे, गंगा शरण मिश्र समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें