फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंझनपुर मंडी परिसर में विकास कार्यों की प्रतीक्षा, प्रस्ताव अब तक लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति ने मंडी परिसर की बदहाल व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कई विकास प्रस्ताव शासन को भेजे हैं लेकिन अब तक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से मंजूरी नहीं मिल सकी है। मंडी परिसर की सड़क मरम्मत, नई दुकानों का निर्माण, पाइपलाइन सुधार और इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटा लगाने सहित कई कार्यों के लिए पिछले वर्ष 2025 में आठ सूत्रीय मांग प्रस्ताव प्रशासन के माध्यम से राज्य परिषद को भेजा गया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद समिति ने मंडी परिसर में आवश्यक सुधारों की रूपरेखा तैयार की थी। प्रस्ताव में नवीन मंडी स्थल मंझनपुर में संचालित क्रय केंद्रों के लिए पांच कार्यालय निर्माण, अनाज रखने के लिए नए नीलामी चबूतरे, मंडी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्तीकरण शामिल हैं।
किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए 100 टन क्षमता वाला इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटा लगाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा, अतिथि गृह में लगे सबमर्सिबल पंप, नलकूप भवन और पाइपलाइन मरम्मत के कार्य भी प्रस्ताव में शामिल हैं।
विज्ञापन

मंडी सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि मंडी परिसर में विकास कार्यों को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, उम्मीद है जल्द ही लंबित सभी कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें