फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता-पुत्र से मारपीट, चार सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव में युवक की पिटाई के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हर्रायपुर निवासी भैयालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बेटे बबलू के साथ 19 मई की रात करीब आठ बजे घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के धर्मनारायण ने बबलू को रोक लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर में धर्मनारायण के तीन भाई श्याम नारायण, राज नारायण और शिव नारायण भी मौके पर पहुंच गए। चारों भाइयों ने मिलकर बबलू को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे भैयालाल को भी उठाकर पटक दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी रंजिशन आए दिन विवाद करते हैं और घटना के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने धर्मनारायण, श्याम नारायण, राज नारायण और शिव नारायण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें