फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन बूथ पर पहुंचकर करें मतदान

विज्ञापन
Vote by reaching the booth on the day of polling - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। केंद्रीय पुलिस बल के साथ जिले में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को भरवारी कस्बे में एसपी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को एक कंपनी केंद्रीय पुलिस बल मुहैया कराया गया है। केंद्रीय बल के जिले में पहुंचते ही सर्किलवार रोस्टर बनाकर फ्लैग मार्च शुरू किया गया है। शुक्रवार को एसपी राधेश्याम ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
अफसरों ने मतदाताओं से कहा कि बिना किसी प्रलोभन में आए और निर्भीक होकर मतदान करें। स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने, धमकाने व प्रलोभन देने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में विघ्न पैदा करने वाले अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सिराथू सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, कोखराज कोतवाली प्रभारी गणेश प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज भरवारी श्रवण कुमार सिंह सहित अर्द्धसैनिक बल एवं पुलिस के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

सीएम और डिप्टी सीएम की फोटो पर चिपकाया टेप
सी-विजिल एप पर प्राप्त हुई शिकायत का 100 मिनट के अंदर सिराथू सर्किल के उड़नदस्ता ने निस्तारण किया। एक युवक ने एप पर शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा कि हाईवे पर मूरतगंज के समीप कंटोनेंट बोर्ड में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फोटो चस्पा है। इसे अभी तक हटाया नहीं गया है। इस पर सिराथू सर्किल के उड़नदस्ता टीम में शामिल मजिस्ट्रेट डॉ. अरविंद कुमार, टेक्निकल एक्सपर्ट दिलीप कुमार वर्मा, एसआई भोलानाथ यादव ने सीएम और डिप्टी सीएम की फोटो पर टेप चिपका दिया।
ताला तोड़कर दुकान में चोरी
चरवा कोतवाली के काजू बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोर एक परचून की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर रखी नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई दुकानदार के होश उड़ गए। तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। चरवा कोतवाली के काजू गांव निवासी रवि केशरवानी की पानी की टंकी के पास परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम को वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखे 11 हजार रुपये, ड्राई फ्रूट समेत लगभग तीस हजार का सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर रवि ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
एसपी ने किया संवेदनशील बूथों का निरीक्षण
एसपी राधेश्याम ने शुक्रवार को संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। अर्द्धसैनिक बल व गैर जनपद से आने वाले पुलिसकर्मियों के रुकने के लिए की गई व्यवस्थाएं देखीं। इंस्पेक्टर करारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस रात-दिन तैयारी में जुटी है।
शुक्रवार को एसपी राधेश्याम ने म्योहर कॉलेज, करारी इंटर कॉलेज करारी, डॉ. रिजवी कॉलेज व रियाज इंटरमीडिएट कॉलेज उखैया खास में अर्द्धसैनिक बल व गैर जनपद से आने वाले पुलिस कर्मियों के रुकने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंस्पेक्टर करारी सुभाष कुमार यादव को निर्देश दिया कि बाहरी फोर्स को रुकने में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इसके बाद एसपी ने संवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने की अपील की। प्रलोभन देने, नकदी आदि बांटने की शिकायत कंट्रोल रूम में करने की भी बात कही। एसपी ने कहा कि सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आनलाइन की जा सकती है। इसका निराकरण 100 मिनट में कर दिया जाएगा।
धनबल, जनबल, बुद्धि अपार, मतदान बिना है सब बेकार
विधान सभा क्षेत्र सिराथू के टेढ़ीमोड अंदावा स्थित बिहारीलाल हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें शामिल बच्चों ने स्लोगन लिखीं तख्तियां और नारे लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चों ने देश का भाग्य विधाता, बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, धनबल, जनबल, बुद्धि अपार, मतदान बिना है सब बेकार, बूथ तक जाना है, हमने यही ठाना है, भाई-बहना मानो मेरा कहना, वोट का अधिकार है हम सबका गहना, करे राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान, सुखी जीवन के रास्ते, सामाजिक सरोकार के वास्ते। छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, घर-घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे आदि जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए गांव के मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें