फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : बगीचे में एक साथ मिले पांच अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, मची रही खलबली

Sat, 27 Jan 2024 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

धुमाई गांव में एक साथ पांच अजगर मिलने से गांव में खलबली मची रही। अजगरों को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह अजगरों को पकड़कर बोरी में भर दिया। वन विभाग की टीम ने अजगरों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
अजगर को निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिराथू तहसील के धुमाई गांव की बड़ी बाग के जंगल में शुक्रवार को एक साथ पांच बड़े अजगर मिले। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर अजगरों पर पड़ी तो खलबली मच गई। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

विज्ञापन










हालांकि, इसके पहले ही गांव के ही दिलेर युवकों ने अजगरों को पकड़ बोरी में इकट्ठा कर लिया। तकरीबन दो घंटे बाद पहुंचे वन कर्मियों ने पकड़े गए अजगरों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। बाद में वन कर्मियों ने सभी अजगरों को जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें