धुमाई गांव में एक साथ पांच अजगर मिलने से गांव में खलबली मची रही। अजगरों को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह अजगरों को पकड़कर बोरी में भर दिया। वन विभाग की टीम ने अजगरों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।
सिराथू तहसील के धुमाई गांव की बड़ी बाग के जंगल में शुक्रवार को एक साथ पांच बड़े अजगर मिले। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर अजगरों पर पड़ी तो खलबली मच गई। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
हालांकि, इसके पहले ही गांव के ही दिलेर युवकों ने अजगरों को पकड़ बोरी में इकट्ठा कर लिया। तकरीबन दो घंटे बाद पहुंचे वन कर्मियों ने पकड़े गए अजगरों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। बाद में वन कर्मियों ने सभी अजगरों को जंगल में छोड़ दिया।