मोहम्मदपुर गांव के मृतक रमेश चंद्र गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के गुंगवा का बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात पैदल घर लौट रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल साथी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर निवासी रमेश चंद गुप्ता (55) लोडर चालक है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम को उनके ऑटो लोड गाड़ी का तेल खत्म हो गया था। तेल लेने के लिए वह पैदल ही गांव से पेट्रोल पंप जा रहे थे। रास्ते में गूंगवा का बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंच कर सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे में रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।