फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन के गड्ढे में गिरे बाइक सवार दंपती, पति की मौत

विज्ञापन
चरवा के बाबा तारा गांव में मायाराम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के भैरव भीटी गांव स्थित जीटी रोड किनारे बनाई जा रही गैस पाइप लाइन के गड्ढे में मंगलवार की रात एक बाइक सवार दंपति गिर गए। हादसे में घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के बाबा का तारा निवासी मायाराम(38) मंगलवार को पत्नी सुषमा देवी को लेकर इलाज के लिए प्रयागराज के मुंडेरा बाजार बाइक से गया था। रात करीब आठ बजे बाइक सवार दंपति भैरव भीटी के रास्ते घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार दंपति भैरव भीटी के पास पहुंचे तभी वहां पर गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मायाराम और उनकी पत्नी सुषमा देवी को गंभीर चोटें आई।
इलाज के लिए पति पत्नी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान मायाराम की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ठेकदार की लापरवाही से हो रहे हादसे
गैस की पाइप लाइन तैयार करने में जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेकदार गड्ढे खोदकर उसको समय से ढक नहीं रहे है। इससे राहगीर इन गड्ढों में गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार की रात भी बाइक सवार दंपति इसी लापरवाही का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें